Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हल्द्वानी में काठगोदाम और रोडवेज बस अड्डे से चलेगी कैंची धाम के लिए शटल सेवा
हल्द्वानी में काठगोदाम और रोडवेज बस अड्डे से चलेगी कैंची धाम के लिए शटल सेवा ।

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड 9917322413

(संवाद सूत्र )विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली जी महाराज के कैंची धाम में 15 जून को हर वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचते हैं ऐसे में हल्द्वानी से कैंची धाम तक यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक जाम प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, इन्हीं व्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनमें कैंची धाम दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को काठगोदाम और हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से सटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा इसके अलावा दो पहिया वाहन भी 15 जून को कैंची धाम तक नहीं जा पाएंगे, हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर 100 वाहनों का इंतजाम कर प्रशासन सटल सेवा चलाएगा। जिसमें की सभी लोग सटल सेवा के माध्यम से जाएंगे ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी प्रशासन द्वारा की जा रही है साथ ही रेल प्रशासन से भी बातचीत की गई है रेलवे के माध्यम से भी देश और दुनिया से श्रद्धालु कैंची धाम के दर्शन के लिए आते हैं इसलिए उसे दिन आने वाली सभी 6 ट्रेनों में आने वाले यात्रियों के लिए काठगोदाम से सटल सेवा चलाई जाएगी। गौरतलब भाई की हर साल कैंची धाम में लाखों पर्यटक पहुंचते हैं जिसको लेकर काफी अवस्था भी रहती है इसलिए प्रशासन इस बार पहले से ही तैयारी कर रहा है।

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन बेचने व खरीदने के लिए संपर्क करें 9917322413
Advertisement
Advertisement