Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्षिक खेल समारोह का आयोजन गूलरभोज रोड गदरपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में किया गया। समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर, झंडारोहण करने के साथ बालिकाओं द्वारा गणपति वंदना एवं स्वागत गीत का गायन करने के साथ किया गया।

स्कूली बच्चों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा

    मुख्य अतिथि गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे एवं स्कूल के एमडी डी पी सिंह द्वारा झंडारोहण के उपरांत खेल आयोजन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य स, परविंदर सिंह द्वारा सभी मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्यों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।

उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वार्षिक खेल समारोह में छात्र/ छात्राओं की100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-ख़ो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सागर अरोड़ा एवं कासिक खान द्वारा किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, अनीता दुबे,तरुण दुबे, संतोष गुप्ता, राकेश भुड्डी बंटी ,पंकज सेतिया, अंशुल अरोड़ा, मुजफ्फर हुसैन,चंकित तथा मीडिया कर्मियों  सतीश बत्रा,जसपाल डोगरा, सुरजीत बत्रा, शाहनूर अली,देवेंद्र सिंघ एवं शुभम बत्रा को बैज लगाकर सम्मानित किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं की टीम द्वारा अलग-अलग ड्रेस में परेड करते हुए अतिथियों को सलामी देते हुए शिक्षा एवं खेल के माध्यम से देश एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प किया ।

Advertisement
Advertisement