Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र) वैशाखी पर्व पर हर साल की भांति इस वर्ष ग्राम बिंदुखेड़ा देश के कोने-कोने से आए नामी पहलवानों का अखाड़ा बन गया। 72वें विशाल कुश्ती दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देकर खूब इनाम बटोरा। बताया कि हर पंरपरा पिछले कई सालों से गांव के लोग निभा रहे हैं। यही कारण है कि दंगल को देखने बड़ी संख्या में लोग आते है। इस वर्ष पहली बार महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।
    रविवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित 72वां विशाल कुश्ती दंगल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और बाबा प्रताप सिंह द्वारा किया गया। प्रतिस्पर्धा में देश के कोने-कोने से आए 215 पहलवानों ने हिस्सा लिया और इस परंपरा को जीवंत रखा। इस दौरान कुश्ती पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि दंगल यानी कुश्ती भारत की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है। वर्तमान में इस खेलों को अपनाकर युवा पीढ़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
    इस मौके पर प्रधान कंबल सिंह, गुरुद्वारा प्रधान प्रीतम सिंह, बीडीसी गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, अमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, सोनू सिंह, बलविंदर सिंह घोघा, कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह, रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, गुरचरण सिंह, जोगेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, मलकीत सिंह, रोशन सिंह, जसवंत सिंह, रेनू कौर, भजन कौर, निर्मल कौर, परमजीत कौर, चरण कौर, बलजीत कौर, गीता कौर, सिमरन कौर, जसवंत सिंह, राजा सिंह, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, अमरजीत सिंह, करन जीत सिंह, पूरन सिंह, रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुनीता कौर, बलविंदर सिंह, राजा सिंह, अमरीक सिंह, संदीप सिंह अजय नारायण आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement