Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज (संवाद-सूत्र)। मोबाइल की दुकान सहित दो दुकानों में धावा बोलकर चोरों ने एक लाख से अधिक की नगदी और करीब एक दर्जन मोबाइल चोरी कर लिये। 

    जानकारी के मुताबिक गूलरभोज बाजार में प्रमोद कुमार पुत्र खैराती लाल की पीके टेलीकॉम के नाम से दुकान है। दुकान स्वामी रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गये। रात करीब एक बजे चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखे दर्जनभर स्मार्ट फोन और एक लाख से ऊपर की नगदी, रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिये। इस दौरान पड़ोस में भाई विनोद कुमार पुत्र खैराती लाल की परचून की दुकान से भी चोरों ने नगदी पार कर ली। विनोद कुमार उसी दुकान के पीछे की तरफ अपने मकान में सोए थे। इस दौरान शोर सुनकर सुनकर विनोद कुमार की पत्नी मौके पर उठी तो उसने देखा कि कुछ लोग गला उठाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। विनोद कुमार के शोर मचाने पर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। वहीं चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के दोनों ताले भी तोड़ दिये। सेंटर लॉक को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन तोड़ नहीं पाए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता अतुल पांडे ने भी मौका मुआयना किया और व्यापारियों के साथ चैकी पहुंचकर घटना के खुलासे की मांग की। चैकी इंचार्ज राकेश कठायत ने चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Advertisement