Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
(बड़ी खबर) दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत, 12 घायल; सरकार ने दिए जांच के आदेश
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

नई दिल्ली( संवाद सूत्र )रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्लेटफॉर्म नंबर 12,13,14,15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ. केंद्र ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. एलएनजेपी अस्पताल में 15 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 3 लोगों को मृत घोषित किया गया.
वीडियो देखने के लिए डाउनलोड करें

लोक नायक अस्पताल प्रशासन ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को प्रयागराज जाने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गए. शनिवार को जनरल टिकट भी काफी काटे गए.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है

घटना प्लेटफार्म नंबर 14/15 पर रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब यहां प्रयागराज की ओर जाने वाली दो ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये ट्रेनें नहीं पहुंचीं, जिससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई.

Advertisement