Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन ने स्वास्थ्य जागरूक कार्यक्रम आयोजित

गदरपुर/केलाखेड़ा। राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन की तरफ से गदरपुर के केलाखेड़ा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हेल्थ प्रोग्राम में राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन के प्रदेश प्रचार प्रभारी प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी शामिल हुए और लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां के बारे में बताया गया और समाज को शिक्षित और साफ सफाई के बारे में बताया गया।   

राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन ने स्वास्थ्य जागरूक कार्यक्रम आयोजित

    इस संगठन का उद्देश्य है समाज के सभी लोगों को जागरूक करना है कि हम सब इस देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आसपास में हमें प्रेम और एकता के साथ रहना है देश की अखंडता को बनाए रखना है।

 इस मौके पर सुमित सागर हल्द्वानी से मुख्य अतिथि नवीन,  रोहित, रोबिन, सीमा, कविता, नेहा, मरियम, अजय  मंगल सेन आदि लोग उपस्थित हुए।

  प्रदेश प्रचार प्रभारी ने बताया कि हम सबको इस देश के लिए कार्य करना है और इस देश को आगे बढ़ाना है इस देश से नशे को मिटाना है की आए दिन नशे से ही बहुत से लोगों की जिंदगी नष्ट हो रही है। और इस मौके पर लोगों को सब्जिया मूली, खीरा, भिंडी, लोकी बाटी गई। इस सब्जियों के बीच पाकर लोग बहुत खुश हुए और लोगों को बताया अपने घर में किचन गार्डन तैयार करें

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।