Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित

हल्द्वानी( संवाद सूत्र)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार तथा का0 100 ना0पु0 मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।
Advertisement
Advertisement