Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके भी चुनाव लड़ रहे हैं प्रत्याशी

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
(9917322413)

एक पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन कर दिया था निरस्त

गदरपुर( संवाद सूत्र)  आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन करके निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद एवं सभासदों प्रत्याशियों द्वारा खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई आचार संहिता का कई प्रत्याशियों द्वारा उल्लंघन करके और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की बात छुपा कर प्रत्याशी के रूप में प्रचार किया जा रहा है क्या चुनाव आयोग उक्त विषय पर संज्ञान लेगा ? वही नामांकन के दौरान एक निर्दलीय पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 में पूर्व सभासद रहे वर्तमान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जुनैद अंसारी द्वारा सभासद का निर्दलीय चुनाव लड़ा जा रहा है, वही वार्ड नंबर 11 में प्रियंका चंद्रा पत्नी हेमंत चंद्र द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा इसी वार्ड की विनीता चौधरी द्वारा चुनाव में सभासद प्रत्याशी के रूप में अपनी ताल ठोकी जा रही है। उक्त प्रत्याशियों द्वारा वार्ड नंबर 11 और 1 से गुजरने वाली ठंडी नदी के किनारो पर अपने आलीशान प्रतिष्ठान बनाकर अतिक्रमण किया गया है जिस पर हाई कोर्ट में दायर की गई रिट के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है जिसका नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन द्वारा कई बार सर्वे का चेतावनी दी जा चुकी है लगभग लगभग तीन माह पूपालिका एवं तहसील प्रशासन द्वारा कई बार सर्वे करके चेतावनी दी जा चुकी है लगभग लगभग तीन माह पूर्व उप जिलाधिकारी द्वारा भी तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका की टीम के साथ ठंडी नदी के दोनों किनारो पर किए गए अतिक्रमणकारियों से जमीन से संबंधित कागजात मांगे गए थे परंतु उनका नकारात्मक जवाब मिला था वही उक्त प्रत्याशियों द्वारा अतिक्रमण की बात छुपा कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इधर बहुजन समाज पार्टी के इस्लाम सैफी द्वारा भी सरकारी बाग की भूमि पर शिशु मंदिर रोड वार्ड नंबर 3 भोला कॉलोनी मैं अतिक्रमण करके अपना प्रतिष्ठान एवं भवन बनाया गया है। क्या चुनाव से पूर्व या उक्त प्रत्याशियों के जीतने/हारने के बाद आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रशासन संज्ञान में लेगा ?

गदरपुर। निकाय चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज गुम्बर मिंटू ने आज अपनी चुनावी रैली के दौरान एक भव्य रोड शो का आयोजन किया। इस मौके पर उनके साथ 11 सभासद प्रत्याशियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। रोड शो ने क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्मा दिया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा नेता अशोक हुंडिया, सुभाष गुम्बर, और रविंद्र बजाज, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों समेत अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया और अपना समर्थन व्यक्त किया। वहीं मनोज गुम्बर मिंटू ने अपने संबोधन में जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा, मुझे जिस तरह का समर्थन और प्यार मिला है, उसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

वहीं रैली में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मिंटू गुम्बर की कार्यशैली की सराहना की जिसमें क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने जनसैलाब की ओर इशारा करते हुए कहा, की आज की भीड़ देखकर साफ हो गया है कि 25 तारीख को मनोज गुम्बर मिंटू जीत कर आएंगे और यह शहर को एक बेहतरीन नेतृत्व मिलेगा, वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र बजाज ने कहा की मनोज गुम्बर की कार्यशैली का सबको पता है। उन्हें किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।.  महाजन ने मिंटू गुम्बर को एक बेहतरीन चेहरा बताते हुए कहा कि लोग उन पर विश्वास दिखाएंगे और उन्हें अपना समर्थन देंगे। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, 25 तारीख को भाजपा का चेयरमैन शहर को मिलेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने मनोज गुम्बर मिंटू के प्रति अपना समर्थन स्पष्ट रूप से जाहिर किया। समर्थकों का कहना है कि मिंटू की नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है। रोड शो ने चुनावी प्रचार को नई ऊर्जा दी है, और 25 जनवरी को होने वाले चुनाव परिणाम को लेकर सभी की निगाहें टिकी है!

Advertisement
Advertisement