Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। बागवाला के समीप स्थित कीरतपुर मार्ग पर एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान है।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बागवाला के समीप कीरतपुर मार्ग पर एक महिला का शव पड़ा ह़ुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और पाया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और महिला को जब जिला अस्पताल ले जाया गया। तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला का चेहरा बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहा है।

    जिस कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है। एसएसआई अर्जुन गिरि ने बताया कि महिला की शिनाख्त की जा रही है। मौत का कारण सड़क हादसा हो सकता है। बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

Advertisement
Advertisement