Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड नंबर 1 के बीजेपी सभासद प्रत्याशी चिंतन अरोड़ा ने कहा कि समाजसेवा के साथ साथ राजनीति के माध्यम से समाजसेवा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कहा कि वार्ड नंबर एक में रह रहे लोगों को समस्या मुक्त बनाने के लिए मेरा वार्ड मेरा परिवार मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। 

 कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समर्पण की भावना से भाईचारे को बनाए रखकर ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा जिससे लोगों को परेशानी ना हो। वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवाने तथा स्वच्छता के लिए जरूरी प्रबंध करवाने की दिशा में कार्यक्रम के तहत विशेष प्रयास किए जाएंगे सहित अन्य कार्य पूर्ण करवाए जाएंगे। 

   उन्होंने बताया कि आम लोगों से संपर्क कर सभी का सहयोग लिया जा रहा है। ऐसे में यह निश्चित है कि पालिका के अन्तर्गत जल्द वार्ड नंबर एक बेहतर सुविधाओं के मामले में आने वाले समय में पहला स्थान हासिल कर सकेगा। 

   उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को भाजपा के पक्ष मे वोट देकर उन्हें विजयी बनाए।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।