Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर/गूलरभोज। निकाय चुनाव को लेकर बनाये गये बूथों पर सभी सुविधाएं व कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने गूलरभोज इंटर कालेज, रेलवे स्टेशन के सामने, बंगाली कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थित चुनाव बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शांति पूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरुक किया।

    इस दौरान थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने  चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और शरारती तत्वों की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। साथ ही अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। नियम के उल्लंघन करते पाए जाने पर  उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान एसओ जसवीर सिंह चौहान, गूलरभोज एसआई विजेंद्र सिंह, रघुवर सिंह रावत, ड्राइवर शिवराज आदि पुलिस टीम मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement