Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। चुनाव को लेकर जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कन तेज होते जा रही है। प्रत्याशी अपने साथ महिलाओं, युवाओं सहित अन्य की टोली बनाकर वार्डो का भ्रमण कर रहे हैं।

बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील

  बीजेपी नगर पालिका प्रत्याशी मनोज गुंबर मिंटू एवं सभासद प्रत्याशी रजत कुमार अश्विनी सहित कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पक्ष मे वोटरों से 23 जनवरी को मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शहर के चहमुंखी विकास करने की दिशा में काम किया जाएगा। 

   क्षेत्र के समुचित विकास को लेकर पूर्व में किए कार्यों की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मतदाताओं से विस्तार से चर्चा की। कहा कि जनता के एक आवाज में रात हो या दिन उपलब्ध हुआ हूं। उन्होंने जनता के दुख सुख में कार्य करने वाले उम्मीदवार को वोट देने की बात कही है।

इस दौरान काफी सख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement