Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा (संवाद सूत्र)। गांव गणेशपुर में जमीनी विवाद मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

     बीते बृहस्पतिवार को गांव गणेशपुर में जमीन की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा रही थी कि वे एक बार फिर भिड़ गए थे। इस दौरान केलाखेड़ा थाने के दरोगा संजय बोहरा के साथ भी धक्का-मुक्की की गई थी। मारपीट में दरोगा और एक पक्ष के चार लोग चोटिल हो गए थे।

      पुलिस ने गांव गणेशपुर निवासी परमजीत सिंह की तहरीर के आधार पर गांव निवासी उदयपाल, लाल सिंह, रतनलाल, रोहित, टैनी, बिट्टू, अभिषेक, बॉबी, टिम्मा, सचिन, अनूप सिंह और जगदीश समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गांव गणेशपुर निवासी आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयपाल, बिट्टू और रतनलाल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement