Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा (संवाद सूत्र)। गांव गणेशपुर में जमीन जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच तकरार हो गई जिस पर हंगामा हो गया।

   सूचना पर एक एसआई पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हिदायत देते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश। इस दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। दरोगा सहित अन्य लोगों के साथ धक्का मुक्की हो गई। इसमें दरोगा और एक पक्ष से चार लोग चोटिल हो गए। बाजपुर के सरकारी अस्पताल में चोटिल हुए दरोगा सहित पांच लोगों का मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस तहरीर पर एक पक्ष के भाजपा केलाखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष सहित 12 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

    आरोप है कि बृहस्पतिवार को भूमि स्वामी का बेटा अपने साथियों को लेकर भूमि जोतने गांव गणेशपुर पहुंचा। जमीन की जुताई शुरू करने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी पर विवाद बढ़ गया। 112 पर मिली सूचना पर एसआई संजय वोहरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हिदायत देते हुए दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। बताया गया कि इस बीच ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की कर दी। इसी के चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खेत में पड़ी मिट्टी उठाकर एक दूसरे पर फैंकी जिस पर पथराव हो गया। धक्का मुक्की और मिट्टी, पत्थर लगने से एसआई संजय वोहरा और एक पक्ष के परमजीत सिंह, विक्रम सिंह, हरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह के गुम चोटें आई हैं। इस पर विवाद बढ़ गया। मामला तूल पकड़ गया। खबर मिलते ही बाजपुर सीओ विभव सैनी आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। घटना में चोटिल हुए दरोगा सहित पांच लोगों का उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Advertisement
Advertisement