
(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर दिनेशपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण एवं संकल्प को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनेशपुर मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नरेश हुंडिया, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह, पुष्कर कोश्यारी, नरेंद्र करुंगा, हिम्मत सिंह कुंवर, योगेश पानू, सूरज सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की जिला मंत्री कविता नेगी, मंडल अध्यक्ष दीपा पकड़ा, सरिता गोस्वामी, जिला मंत्री विश्वजीत, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू सैनी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा से धर्मेंद्र लहरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश कोश्यारी ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






