Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दु:खद (उत्तराखंड) फिर सड़क हादसा. कार पेड़ से टकराई.मां-बेटे की मौत।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड )
(रिपोर्टर सागर धमीजा)


हल्द्वानी (संवाद सूत्र) उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी के बेलबाबा मंदिर के पास से सामने आया है, यहां बीती देर रात ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी सवाना परवीन, बेटा अब्दुल योजान मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे, तभी बेलबाबा मंदिर के समीप अचानक रोड से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टेरिंग काट दिया। स्पीड ज्यादा होने की वजह से कार असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध है। इधर पुलिस ने जानकारी देते बताया कि हादसे में घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है।
Advertisement
Advertisement