Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सामूहिक विवाह एवं आनंद कारज मे 14  नव विवाहित जोड़ों को गणमान्यो  ने दिया आशीर्वाद 
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

सामूहिक विवाह एवं आनंद कारज कार्यक्रम में 14 नव विवाहित जोड़ों को गणमान्यों ने दिया आशीर्वाद एवं उपहार।


गदरपुर ।  नवविवाहित 14 जोड़े प्रेरणा सूत्र में बंधकर एक दूसरे के हुए जिन्हें उपस्थिति,लोगों के द्वारा शुभकामनाएं एवं उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । महतोष मोड़ स्थित एक बारात घर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ों की शादी से पूर्व बारात घर में बरातियों एवं घरातियों का आना शुरू हो गया गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस सामूहिक विवाह के संयोजक ओमप्रकाश गरीबदास ने बताया कि अब तक लगभग 700 से अधिक आर्थिक रूप से पिछड़े एवं जरूरतमंद नवविवाहित जोड़ों के विवाह करवाए जा चुके हैं जिन्हें घर गृहस्थी का समान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाता है साथ ही भोजन की भी व्यवस्था रहती है। इस बार 7 विवाह पंडित विजय शास्त्री की देखरेख में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार करवाए गए वही साथ जोड़ों के विवाह महतोष स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में ग्रंथि भाई कृपाल सिंह की देखरेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में संपन्न हुए । कार्यक्रम में वर वधू के परिजनों एवं रिश्तेदारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई । इस मौके पर ओमप्रकाश गरीब दास अरोड़ा, जितेंद्र सिंह ,लेखराज तनेजा, नरेंद्र सिंह ग्रोवर ,विजय अरोड़ा नरेंद्र कुमार छिमवाल,कृष्ण लाल बेहड़,अशोक छाबड़ा,विजय सुखीजा,गोपाल अरोड़ा, बलकार सिंह अशोक भुसरी , कृपाल सिंह गुंबर सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
Advertisement
Advertisement