Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी में 9 महिलाओं सहित 37 लोग पकड़े
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी में 9 महिलाओं सहित 37 लोग पकड़े

ऋषिकेश  चीला नहर कौड़िया पुल के पास रिजॉर्ट

में रेव पार्टी करने के आरोप में पुलिस ने आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी नौ महिलाओं सहित 37 लोगों को पकड़ा। हालांकि, मौके से शराब या अन्य मादक पदार्थ नहीं मिले। आरोपियों में अधिकांश मुजफ्फरनगर जिले के खाद कारोबारी हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया गया। यह सभी कारोबारी एक खाद कंपनी एरिया मैनेजर के न्योते पर रिजॉर्ट में पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल सोमवार रात टीम के साथ गश्त पर निकले थे। रात करीब साढ़े दस बजे टीम जब चौला नहर, कौड़िया पुल के पास के

स्थित इवाना रिजॉर्ट में पहुंची तो अंदर से तेज संगीत बजने और डांस करने की आवाजें आ रही थी। पुलिस ने रिजॉर्ट का गेट खुलवाकर अंदर पहुंची। वहां 28 लोग रेव पार्टी करते मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि मानसून को देखते हुए एसडीएम यमकेश्वर ने रिजॉर्ट और कैंपों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी कैंप खुला था और वहां पर रेव पार्टी चल रही थी। पूछताछ में पता चला कि रिजॉर्ट में मनोज कुमार निवासी ग्राम टिंगरी, थाना मवाना, मुजफ्फरनगर ने रेव पार्टी का आयोजन किया था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि यह चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का एरिया मैनेजर है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कंपनी का काम देखता है।
रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी में 9 महिलाओं सहित 37 लोग पकड़े
कंपनी ने उसे इस मानसून सौजन में चार करोड़ रुपये मूल्य की खाद बेचने का लक्ष्य दिया था, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था। उसने खाद के डिस्ट्रीब्यूटरों और खाद कारोबारियों को लुभावने पैकेज के साथ रेव पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। उसके न्योते पर ही पहले चरण में मुजफ्फरनगर जिले के 28 कारोबारी रेव पार्टी में शामिल हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में शामिल कारोबारियों और एरिया मैनेजर पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके से शराब या कोई अन्य मादक पदार्थ नहीं मिला है। मानसून में रिजॉर्ट खोलने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को ठहराने पर रिजॉर्ट मालिक प्रशांत निवासी गंगा भोगपुर के

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन खरीदने वबेचने के लिए संपर्क करें 9917322413



खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धानाध्यक्ष ने बताया कि रिजॉर्ट में आर्केस्ट्रा ग्रुप को नौ महिलाएं भी थी, लेकिन अनैतिक गतिविधि से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया। महिलाओं पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं, कारोबारियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस के पास सिफारिश के लिए फोन आने शुरू हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। थानाध्यक्ष का कहना है जिन धाराओं में कार्रवाई होनी थी वह की गई है। रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। देखा जाएगा कि वहां पर इससे पहले कोई अनैतिक गतिविधि तो नहीं हुई। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement