Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट और गौरव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने बताया कि आगामी हरेला पर्व और वर्षाकाल के दौरान जिले में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर तक संचालित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, तहसीलदार निदेश कुटौला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!