Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नैनीताल। द हंस फाउंडेशन के सौजन्य से आज दिनांक 5 जून 2026 ग्राम रतनपुर वेस्ट/ बच्चीपुर कोटा बाग, नैनीताल में जाकर शिविर में आए हुए लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से पौधारोपण कर जानकारी दी गई। 

इस दौरान पर्यावरण दिवस का महत्व बताया गया कि उद्देश्य और महत्वमानव गतिविधियों के कारण बढ़ते जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के खिलाफ लोगों को जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है यह दिन हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी पृथ्वी छोड़ने का संकल्प दिलाता है हम इसमें कैसे योगदान दे सकते हैं?आप पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में कई छोटे कदम उठा सकते हैं:अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना बिजली और पानी की बचत करना प्लास्टिक का उपयोग कम करना और कचरे का सही निपटान (पुनर्चक्रण) करना अपने क्षेत्रों में हो रहे अभियानों, कार्यक्रमों और जुड़ने के अवसरों के लिए विश्व पर्यावरण दिवस ग्लोबल पर अधिक जानकारी प्राप्त करे। 

      आज विश्व पर्यावरण दिवस है, जो हमारे ग्रह पृथ्वी पर चिंतन करने का दिन है। पृथ्वी हमें सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा, पीने के लिए पानी, खाने के लिए भोजन और बहुत कुछ देती है। लेकिन हम पेड़ काट रहे हैं, कचरा फैला रहे हैं और हवा-पानी को प्रदूषित कर रहे हैं, जिससे हमारे ग्रह को नुकसान पहुंच रहा है।

इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट कोटा बाग 02, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जे. जे. कुमार मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!