Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में अवैध वसूली और रंगदारी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Ssp महोदय अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
मामला उस समय सामने आया जब गदरपुर क्षेत्र के निवासी फईम अहमद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास सागर द्वारा पीड़ित पक्ष को प्रशासनिक कार्रवाई का डर दिखाकर हर महीने लगभग 35 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन में आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद थे, जिन्हें छिपाने के उद्देश्य से मोबाइल छीना गया।
वोमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर विकास सागर, अमित सागर और प्रदीप दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर और फोन को फॉर्मेट कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।
कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा आरोपियों के पास से कई अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। मामले में एक आरोपी गोलू कोटिया अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अवैध वसूली, रंगदारी और गुंडागर्दी जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता और वाहन चालकों को भय दिखाकर धन उगाही करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!