Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने आज नगर पालिका गदरपुर कार्यालय में समीक्षा बैठक की।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नितिन चरन वाल्मीकि को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।

    बैठक के दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल और सफाई कर्मचारियों के साथ विभिन्न विभागीय व जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित सफाई कर्मचारियों ने आयोग के सदस्य के सम्मुख अपनी लंबे समय से लंबित गंभीर समस्याओं और मांगों को रखा। कर्मचारियों ने वेतन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, ईपीएफ, और कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न व्यावहारिक दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुनते हुए आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने मौके पर ही अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल से कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज और व्यवस्था की रीढ़ हैं, उनके हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने आयोग को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी जायज मुद्दों और स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। सर्वप्रथम आयोग के सदस्य का स्वागत किया गया।

    बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर, कर्मचारी नेता विनोद कुमार प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!