Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। SSP ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

     कोतवाली गदरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को वार्ड नंबर 3, सिनेमा कॉलोनी, गदरपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया एक बैग, विभिन्न बैंकों के तीन एटीएम कार्ड, दो टिफिन, हेडफोन व चार्जर तथा 1260 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल बिष्ट (35 वर्ष), पुत्र दिनेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 3, सिनेमा लाइन कॉलोनी, गदरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक संजय बोरा तथा कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रावत ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Advertisement