Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिलिंडर मिला नहीं और आ गया डिलीवरी का मैसेज, कस्‍टमर की शिकायत पर एजेंसी को भरने पड़े करीब 28 लाख

नजीबाबाद (बिजनौर)। इंडेन गैस एजेंसी नजीबाबाद ने अपने उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलिंडर बिना डिलीवरी किए ही उसे सिलिंडर प्राप्त होना दर्शाते हुए भ्रामक सूचना दी तो उपभोक्ता ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल् के साथ ही इंडियन आयल कोर्पोेरेशन से की, जिस पर वहां से नजीबाबाद गैस एजेंसी पर 27 लाख 81 हजार 572 रुपये अर्थदंड लगाया है।

इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षक ने उनके स्तर से निस्तारण किया जाने से हाथ खड़े किए हैं। इसकी जांच आख्या पूर्ति निरीक्षक नजीबाबाद ने डीएसओ को सौंप दी है।

आईजीआरएस पोर्टल पर अतुल बहादुर सिंह ने 25 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि नजीबाबाद गैस सर्विस नजीबाबाद ने बुकिंग के बाद उन्हें एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिया है। सिलिंडर तो नहीं भेजा गया, लेकिन डिलीवरी का मैसेज जरूर भेज दिया गया। आरोप है कि मैसर्स नजीबाबाद गैस एजेंसी नजीबाबाद गैस की कालाबाजारी और अतिरिक्त मूल्य लेकर सिलिंडर दे रही है। इसकी जांच कंपनी के बिक्री के अधिकारी द्वारा की गई है।

Advertisement
Advertisement