Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कानपुर। यूपी के कानपुर में पेट्रोल पंप पर एक कार मालिक ने बिलिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. चरण सिंह नाम के शख्स ने दावा किया कि उनकी नई कार की टंकी की कैपेसिटी 45 लीटर है और उसमें पहले से 2-3 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था. इसके बावजूद पेट्रोल पंप स्टाफ ने उन्हें 52 लीटर पेट्रोल भरने का बिल थमा दिया. जब उन्होंने सवाल उठाया तो कर्मचारियों ने अलग-अलग जवाब दिए. बाद में कार कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव ने भी बताया कि टंकी में 45 लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं आ सकता. मामले की पुलिस में शिकायत करने के बाद अब जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!