Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाह क्षेत्र में पूर्व प्रधान अवनीश यादव की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी, जबकि उनके भाई उपेंद्र यादव भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों कोर्ट में गवाही देकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी राजनीतिक और चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

घटना सोमवार रात करीब 8 बजे आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर हुई। शाहपुर गुर्जर गांव निवासी अवनीश यादव वर्ष 2016 में ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनके प्रधान बनने के बाद गांव के ही इंद्रराज यादव और उनके परिवार से विवाद शुरू हो गया था। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से प्रधानी चुनाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। वर्तमान में इंद्रराज यादव गांव के प्रधान हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!