(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द हफ्ते में 2 दिन Work From Home मॉडल लागू हो सकता है। वैश्विक तेल संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में स्थित IT कंपनियों, बड़े स्टार्टअप्स और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन WFH की सुविधा देने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने सरकारी काफिलों में 50% कटौती, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा, कारपूलिंग और EV इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने जैसे कई अहम फैसले भी लिए हैं। आम नागरिकों के लिए ‘नो-व्हीकल डे’ लागू करने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम किया जा सके और ईंधन की बचत हो सके।





