Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर। एक व्यक्ति ने एक युवक पर पाटल से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामबाग निवासी कमलेश मंडल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते 20 अप्रैल की रात उसके पिता चितरंजन मंडल खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान सड़क किनारे खड़े गांव के ही सजल माझी ने अकारण उनसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पिता ने घर आकर उसे घटना की जानकारी दी। उसने गाली-गलौज का कारण पूछा तो आरोपी ने उसके सिर पर पाटल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के मौके पर आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!