Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर में हिंदू नववर्ष के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया। पथ संचलन से एकता का संदेश दिया गया। पथ संचलन बुध बाजार श्री सनातन धर्म मंदिर से प्रारम्भ होकर, पुरानी अनाज मंडी, पंजाबी कॉलोनी, गूलरभोज रोड, मैन रोड से होते हुए प्रारम्भ स्थान पर समाप्त हुआ। इस दौरान नगर में अनेक स्थानों पर लोगों और दुकानदारों ने पुष्पवर्षा की। घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाते पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों के अनुशासित मार्च को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही।

   स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित, सुसंगठित एवं प्रभावशाली संचलन करते हुए समाज में संगठन, समरसता एवं राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में  कहा कि संघ की कार्यपद्धति राष्ट्र समर्पण की भावना से प्रेरित है और स्वयंसेवक भगवा ध्वज को अपना मार्गदर्शक मानकर समाज जीवन में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के बाद अब पांचवीं-छठी पीढ़ी इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रही है और राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटी है।उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने 1925 में जिस महान चिंतन के साथ संघ रूपी बीज का रोपण किया वह आज एक विशाल वट वृक्ष के रूप में विविध क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत के साथ हुआ। इस दौरान सभी स्वयं सेवकों और नागरिकों ने नववर्ष को राष्ट्र सेवा, समाज उत्थान और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर जिला कार्यवाह समरपाल, नगर संघ चालक-दीपक सुधा,नगर कार्यवाह-जीवन जोशी,सह नगर कार्यवाह-विनोद, अरविंद पांडेय, गुंजन सुखीजा, मनोज गंबर, अजय आहूजा, नरेश huria, दर्शन नेगी, अजय बठला, अनिल जेटली, अजय छाबड़ा, कश्मीर कंबोज, राकेश भुड्डी, चकित huria, अजीत गुप्ता, प्रमोद नेगी,अर्पण सक्सेना, कशिश खुराना, कुनाल नारंग, अश्वनी कुमार, रमन छाबड़ा,रवि पाल, सुरेश खुराना, मुनि भूसरी, आकाश कोचर, अशोक खेड़ा, सागर गाबा, अनमोल चुग, बंटी छाबड़ा, मनीष सेतिया, राजकुमार, हरलोक सिंह,  हैप्पी चंद्रा,हरीश रहलन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!