Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। कोतवाली में गुरुवार शाम डीजे संचालकों, डीजे मालिकों, मैरेज हॉल प्रबंधकों, रोड लाइट संचालकों और टेंट हाउस मालिकों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विवाह समारोहों एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा ध्वनि प्रदूषण व अन्य अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।

Advertisement
Advertisement

थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बैठक में उपस्थित सभी संचालकों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के डीजे सिस्टम या लाउडस्पीकर के लिए निर्धारित ध्वनि सीमा और समय सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। रात्रि 10 बजे के बाद अनाधिकृत रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि किसी भी कार्यक्रम में सड़क जाम करने, अवैध आतिशबाजी करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नियंत्रण के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

मैरेज हॉल प्रबंधकों और टेंट हाउस संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध, अग्निशमन सामग्री और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति को टालना है। कल्याण सिंह सागर ने सभी संचालकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कर्मचारियों को भी निर्धारित नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

Advertisement
Advertisement