Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में निकले भव्य नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन श्री गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श कॉलोनी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गोल मार्केट में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह फूल वर्षा कर संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में पंच प्यारे पारंपरिक वेशभूषा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई कर रहे थे। उनके पीछे सजी झांकियों में पंजाबी संस्कृति, धार्मिक परंपरा और सामाजिक संदेशों की सुंदर झलक देखने को मिली।

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

गतका पार्टी के निहंगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। स्कूलों के विद्यार्थियों ने पंजाबी संस्कृति, गुरु परंपरा और सामाजिक जागरूकता पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने श्री गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं पर आधारित नृत्य और लघुनाटिकाएं प्रस्तुत कीं। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और ‘बेटी बचाओ’ जैसे संदेशों को झांकियों और पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। महिलाओं ने श्रद्धा से सड़कों की सफाई कर सेवा का उदाहरण पेश किया। रागी जत्थों ने भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बुजुर्ग श्रद्धालु भी ई-रिक्शा में बैठकर नगर कीर्तन में शामिल हुए। पूरे शहर में वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के लुधियाना और दिल्ली से आए प्रसिद्ध रागी जत्थों के कीर्तन दीवान भी आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement