Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  सेवापर्व पखवाड़े के अंतर्गत बहुउद्देश्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने संयुक्त रूप से किया। 

    इस मौके पर सभी विभाग के ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने कार्यक्रम से संबंधित स्टालों को लगाया गया तथा जनता को अपनी योजनाओं से लाभान्वित किया गया शिविर मे 1123 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

बहुउद्देश्य शिविर मे 1123 लाभार्थियों को किया लाभान्वित

 शिविर में 16 लोगों को विकलांग सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए तथा 88 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच एवं 178 लाभार्थियों का टीबी परीक्षण किया गया तथा 135 लोगों की आंखों की जांच भी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की गई।

 सिविल में स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला मुख्यालय रुद्रपुर से भेजी गई थी।

Advertisement
Advertisement