Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टरः- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था द्वारा समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व आज नगर पालिका गदरपुर कार्यालय मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर सहित सभासदो एवं पालिकाकर्मियो को रक्षासूत्र बांधा। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और सभी बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
     बताया कि सच्चा रक्षा सूत्र वह होता है जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करें। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व मनुष्यात्माओं को पवित्रता के बंधन में बांधकर समाज में नैतिक मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षासूत्र केवल धागों का बंधन नहीं है। यह सनातन भारतीय संस्कृति के महान आदर्शों और पवित्र भावनाओं का प्रतीक है।

Advertisement
Advertisement