Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आज 16 जुलाई को पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर सहित उनकी पालिका टीम द्वारा नगर पालिका परिषद गदरपुर के वार्ड नं-05 में वृहद वृक्षारोपण करते हुये वृक्षो की सुरक्षा के दृष्टिगत् टी-गार्ड लगाये गये एंव हरेला पर्व की बधाई दी गयी। जिसके साथ पालिकाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि पूरे नगर क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर नगर को ग्रीन सिटी का रूप दिया जायेगा।

हरेला पर्व पर पालिकाध्यक्ष मिंटू द्वारा किया गया वृक्षारोपण

हरेला पर्व पर पालिकाध्यक्ष मिंटू द्वारा किया गया वृक्षारोपण

    इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमको बहुत कुछ दिया है, हमें भी उसके कर्ज को उतारने के लिए पौधारोपण करना चाहिए और उनका आजीवन ध्यान रखना चाहिए। इस संदेश को आगे लोगों तक भी बढ़ना चाहिए। बिना पेड़ पौधों के जीवन संभव नहीं है। आधुनिकता की दौड़ में बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है।

 

हरेला पर्व पर पालिकाध्यक्ष मिंटू द्वारा किया गया वृक्षारोपण

    इस मौके पर अशोक ठुकराल, मुलखराज तनेजा, किशन गुम्बर, जागन सिंह, आकाश कोचर अजय कुमार, आशीष, गौरव सक्सेना, निकाय कर्मचारी विजेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा, अरूण कुमार, रोहन गुप्ता, प्रिंस, तौफिक, उमेश, राहुल, श्रेश नारायण शुक्ला, राजवीर, राहुल कश्यप, राजकुमार सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Advertisement