Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। हिन्दू स्वाभिमान के प्रतीक मेवाड़ के महाराजा राणा सांगा को लेकर कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन ने अभद्र टिप्पणी करने पर भारतीय बजरंग दल के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर सांसद की बर्खास्तगी की मांग की।

    शनिवार को भारतीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमित ढींगरा के नेतृत्व में संगठन के तमाम कार्यकर्ता हजारीलाल पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। जहां से सपा सांसद की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश डॉ. आरके महाजन ने कहा कि मेवाड़ के महाराजा राणा सांगा एक महान योद्धा थे, जिन्होंने 15वीं शताब्दी में पूरे देश के हिन्दू राजाओं को एकता के सूत्र में पिरोया था।

    इस मौके पर अमित ढींगरा, प्रमोद चंद्रा गोपाल कश्यप, कुंवर सिंह, अमरीक सिंह, किशन गुंबर, राजकुमार नैय्यर,सौरभ सैनी,अजय सैनी,मुकेश पल, अजय रावत,सोनू निषाद,सागर कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।