Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हरिद्वार (बजरंग दल)। विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल उत्तराखण्ड के प्रांतीय कार्यालय के संबंध में विगत समय से चल रहें प्रकरण का सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई सकारात्मक वार्ता के पश्चात सुखद पटापेक्ष हो गया हैं। 

Advertisement
Advertisement

    विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रांत कार्यालय सेठ मुरलीमल धर्मशाला अपर रोड़ हरिद्वार में आज बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के मध्य सकारात्मक माहौल में बजरंग दल के प्रांत कार्यालय की भूमि के संबंध में विस्तार से बातचीत हुई। बातचीत के दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बजरंग दल के प्रांतीय कार्यालय से संबंधित समस्त दस्तावेज एवं भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने दस्तावेज तथा उक्त संबंध में की गई तमाम कार्यवाही के दस्तावेज प्रस्तुत किए। बातचीत में दोनों पक्ष अंततः संतुष्ट हुए। आशुतोष शर्मा ने स्पष्ट किया हमने कोई भी कार्यवाही संस्थागत एवं व्यक्तिगत रुप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रांतीय कार्यालय के विरुद्ध नहीं की हैं और भविष्य में भी बजरंग दल के प्रांतीय कार्यालय की भूमि पर हमारे परिवार द्वारा कोई भी दावा प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मध्य विगत समय से चला आ रहा विवादित मुद्दा आपसी रजामंदी से सुलझा लिया गया है।

Advertisement
Advertisement