Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत पर गदरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बीजेपी नेताओ एवम कार्यकर्ताओं ने जीत की ख़ुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया एवं आतिशबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जीत को पार्टी की बड़ी जीत बताया।

दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर गदरपुर में रहा जश्न का माहौल

   शनिवार को बीजेपी ज़िला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाक़र खुशी जाहिर की। कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की विधानसभा में वापसी हुई है। बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद जिले के भाजपाइयों में खुशी छा गई।

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जीत मिली है। यह जनता की जीत है। दिल्ली में अब जनता की सरकार बनेगी। आप सरकार से दिल्ली की जनता मुक्त हो गई है। अब प्रधानमंत्री के विजन से दिल्ली का ऐतिहासिक विकास होगा

    नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रचण्ड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश के लगभग सभी राज्यों से लोग रहते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कार्यों पर मुहर लगी है. मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने जा रहे हैं. दिल्ली में जीत से दिल्ली का विकास होगा. साथ ही यह देश भी विकसित राष्ट्र बनेगा।

     इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Advertisement