Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर (संवाद सूत्र)। नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण में नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली समेत पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जहां पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। शपथ दिलाने के बाद बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

    इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, राम मल्होत्रा, खिलेंद्र चौधरी, मुक्त सिंह, एमएनए विवेक राय, गगन विनायक, पार्षद अब्दुल कादिर, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल समेत आदि मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।