Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। निकाय चुनाव सम्पन्न हो गए हैं, पालिका के कुछ वार्डो में बीजेपी, कुछ में कांग्रेस तो कुछ में निर्दलीय ने अपना परचम लहराया है।

इसी क्रम में गदरपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 शिव मंदिर से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश चावला ने अपनी जीत दर्ज की है। जनता का अपार आशीर्वाद प्यार मिला है।

   आपको बताते चले कि वार्ड नंबर 7 से बीजेपी से संदीप बत्रा, कांग्रेस से मुकेश चावला एवं निर्दलीय में फईम ने अपनी दावेदारी ठोकी थी। त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश चावला ने वार्ड की जनता का दिल जीत लिया।

वोटिंग 

मुकेश चावला ने 502 वोट 

संदीप बत्रा ने 418

फईम ने 151 

   इस दौरान मुकेश ने बताया कि यह जीत मेरी जीत नहीं है यह जीत मेरे पूरे वार्ड के परिवार की जीत है। कहा कि वार्ड ही मेरा परिवार है, मैं हमेशा आपका बेटा, भाई बनकर रहूंगा।

Advertisement
Advertisement