




(कृष्णा माता रूद्रपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर विधानसभा क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन ने बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए कुल 2.06 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह बजट राज्य योजना के तहत मंजूर किया गया है।
शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल द्वारा जारी पत्र में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रमुख अभियंता को तीनों कार्यों के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर नंबर एक से सूरजपुर नंबर दो तक लगभग एक किलोमीटर लंबे मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 33.45 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
इसके अलावा, खोकनपाड़ा (कालीनगर) में 800 मीटर लंबे मार्ग का टाइल्स से निर्माण किया जाएगा, जिस पर 89.50 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं जयनगर चार के विभिन्न आंतरिक मार्गों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 82.94 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने बताया कि इन कार्यों के प्रस्ताव राज्य योजना के अंतर्गत भेजे गए थे, जिन्हें अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।
