ठुकराल ने यशपाल आर्य से की मुलाकात, कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

ठुकराल ने यशपाल आर्य से की मुलाकात, कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

ठुकराल ने यशपाल आर्य से की मुलाकात, कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

रुद्रपुर खबर। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा व अन्य पार्टी नेताओं के साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ठुकराल ने उनका आशीर्वाद लिया।
मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ठुकराल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटें। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश में जनहित की सरकार स्थापित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनसमर्थन आने वाले बदलाव का संकेत है।ठुकराल ने यशपाल आर्य से की मुलाकात, कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और रुद्रपुर सहित पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, योगेश चौहान, नैनीताल जिलाध्यक्ष नैनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
अंत में यशपाल आर्य ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के