Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता को दर्जा मंत्री का दायित्व मिलने पर आज उनके निवास पर तमाम लोगों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। बता दें वरिष्ठ नेता उत्तम दत्ता को मत्स्य विभाग में दायित्व सौंपा गया है। दत्ता को नई जिम्मेवारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। विधायक शिव अरोरा समेत तमाम लोगों ने उत्तम दत्ता के निवास पर पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए स्वागत किया। इस दौरान शिव अरोरा ने कहा कि उत्तम दत्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित किया है और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदैव काम किया है। उन्होनंे कहा कि उत्तम दत्ता को दर्जा मंत्री का जो दायित्व दिया गया है उससे पूरे क्षेत्र की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस दौरान उत्तम दत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरेंगे और उनको जो विभाग दिया गया है उस विभाग में विकास लगातार चलता रहे इसके लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस अवसर पर रामपाल सिंह समेत तमाम भाजपाई मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement