Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड : रक्षाबंधन के दिन ताऊ ने नाबालिग भतीजी से जंगल में किया दुष्कर्म! रिश्ते हुए तार तार आरोपी फरार
(संवाद सूत्र गदरपुर उत्तराखंड )


(बागेश्वर) :- तहसील के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता का सगा ताऊ है, जो वारदात के बाद से फरार है। मंगलवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
राजस्व पुलिस क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की बच्ची बीते सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह गाय चराने जंगल गई थी। इसी जंगल में उसका ताऊ भी गाय चराने गया था। इसी बीच मौका पाकर ताऊ ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और आपबीती मां को बताई। मंगलवार को बेटी को लेकर उसकी मां सीएचसी बैजनाथ पहुंची और उसने पुलिस और तहसील प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह मेहता ने बताया कि जिला अस्पताल में हुए मेडिकल जांच में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी ताऊ के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement