Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखण्ड रुद्रपुर- नैनीताल हाईवे में कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत कई घायल सभी इस क्षेत्र के हैं निवासी मृतक परिवारों में मचा कोहराम

( संवाद सूत्र गदरपुर उत्तराखंड )

रुद्रपुर। यहां नैनीताल हाईवे पर पीएसी गेट के पास एक कार द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), गर्भवती महिला की जेठानी उर्मिला (45), देवरानी विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि ललिता देवी (36) कांति देवी(38) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उर्मिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।
Advertisement