Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (सूवि)। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2024 की आगामी 27 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन एवं पारदर्शी व नकल विहिन परीक्षा कराना हमस ब की जिम्मेदारी होगी, इसलिये सभी गम्भीरता से लेते हुये कार्यो व दायित्वों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेगें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते हुये दिए ।
    जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि चेकिंग मुख्य गेट पर ही हो ताकि किसी भी प्रकार का अनुचित साधन परीक्षा कक्ष तक पहुँच ही न सकें। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य नकल को रोकना है, परीक्षार्थियों को डराना नही। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रो में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारू हो एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले भलिभाँति जाँच कर ले ताकि निर्धारित तिथि का प्रश्नपत्र ही परीक्षा कक्ष में खोला जा सकें। उन्होने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित होगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये, यदि लापरवाही प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर अपने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये ताकि ससयम उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा कराना केन्द्र प्रभारी व कस्टोडियन की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित डबल लॉक में रखना सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों की 100 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत ने बताया इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओ में जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के कुल 37127 छा़त्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। जिसमे हाईस्कूल परीक्षा में 9920 बालक संस्थागत, 10778 बालिका संस्थागत, 270 बालक व्यक्तिगत, 214 बालिका व्यक्तिगत अर्थात कुल 21182 बालक/बालिका हाई स्कूल परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में 7265 बालक संस्थागत, 7931 बालिका संस्थागत, 395 बालक व्यक्तिगत व 354 बालिका व्यक्तिगत कुल 15945 बालक/बालिकाएं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। श्री राजपूत ने बताया कि शान्तिपूर्ण परीक्षाएं सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 100 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमे 92 मिश्रित परीक्षा केन्द्र व 08 एकल परीक्षा केन्द्र है। जनपद में 12 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। उन्होने बताया कि सबसे बड़ा परीक्षा केन्द्र जनता इ.का. रूद्रपुर है जिसमे कुल 1046 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। इसी प्रकार सबसे छोटा परीक्षा केन्द्र रा0उ0मा0वि0 महेशपुरा बाजपुर है जिसमे 79 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। उन्होने बताया कि किसी प्रकार की समस्या या परेशान होने पर कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नं0-6397861860 व 7895945044 में सम्पर्क कर सकते है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कमार जोशी, ओसी कलेक्ट्रेट डॉ0 अमृता शर्मा, सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य उपस्थित थें

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement