Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के नेतृत्व में किसानों ने उठाई चार सूत्रीय मांग

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क वर्क के नेतृत्व में किसानों ने उठाई चार सूत्रीय मांग
गदरपुर/काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विर्क के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष चार सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि जगतपुर पट्टी टोल प्लाजा को जसपुर व काशीपुर क्षेत्र के लिए फ्री किया जाए, क्योंकि दोनों क्षेत्र 20 किलोमीटर के दायरे में आते हैं और वकील, किसान, मजदूर सहित अन्य लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। साथ ही टोल प्लाजा कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य किए जाने की भी मांग की गई।
दूसरी प्रमुख मांग में किसानों ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र प्रत्येक ग्राम में स्थापित किए जाएं। रकबे की जांच कर किसान की प्रति एकड़ लिमिट प्रशासन द्वारा तोल से पहले ही तय कर सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
तीसरे बिंदु में क्षेत्र में छोड़े गए आवारा पशुओं को गौशालाओं में भिजवाने तथा जंगली जानवरों पर वन विभाग द्वारा प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई। खासकर चीते और बंदरों की बढ़ती समस्या पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता बताई गई, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में रह सकें।
चौथी मांग के तहत भाकियू ने देश में सभी जनप्रतिनिधियों की पेंशन बंद करने की बात कही। यदि यह संभव नहीं है तो 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसानों को प्रतिमाह 10,000 रुपये पेंशन दिए जाने की व्यवस्था की जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। हरप्रीत निजरर प्रिंस ढिल्लों हरविंदर सिंह संधू आदि काफी संख्या में मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement