Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ‌के नेतृत्व में मजरा मरदान में सड़क निर्माण का निरीक्षण, ग्रामीणों को जल्द कार्य शुरू होने का भरोसा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। विधानसभा गदरपुर के ग्राम मजरा मरदान में आज बाबा भूमन्न शाह डेरे से मुख्य मार्ग तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बाबा भूमन्न शाह डेरा क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विगत कई वर्षों से डेरे तक पक्की सड़क निर्माण की मांग उठती रही है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं और शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ‌के नेतृत्व में मजरा मरदान में सड़क निर्माण का निरीक्षण, ग्रामीणों को जल्द कार्य शुरू होने का भरोसा

प्रदेश मंत्री गुंजन ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
ग्रामीणों ने निरीक्षण और सकारात्मक आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही बाबा भूमन्न शाह डेरे तक सुगम एवं सुरक्षित सड़क का निर्माण होगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह सरवन कुमार संदीप कंबोज डॉ देशराज मंगत राम प्रधान लेखराज ओम प्रकाश अमन सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement