Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। रुद्रपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद तरुण नेगी ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परंपरागत रूप से तरुण नेगी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में ही संगठन और देश का भविष्य सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि तरुण नेगी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम पार्षद राजू कोली का भी जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान देती आई है और युवाओं का राजनीति में आगे आना सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित बिष्ट, संजय ठुकराल और राजू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने तरुण नेगी और राजू कोली को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!