



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


गदरपुर (संवाद सूत्र ,)। मोनाड पब्लिक स्कूल, गदरपुर के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम गर्व का विषय रहा। इस वर्ष विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय के अक्षत श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रुहानी अरोड़ा और हरकीरत कौर ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फाजिला फारुकी ने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा मोहम्मद अर्श, युवराज गुप्ता और तनवी तोमर ने 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। अंशिका बंसल ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ पाँचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि अनमोल सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।
