



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर (संवाद सूत्र )हल्द्वानी। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, हल्द्वानीCBSE के छात्र ध्रुव बिष्ट ने हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है।
ध्रुव बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट के पुत्र हैं। उनके पिता वर्तमान में गूलरभोज चौकी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। ध्रुव की इस सफलता पर उनके माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ध्रुव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
